Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जुआ सटटा पर बेलगहना पुलिस का प्रहार एक आरोपी गिरफ्तार

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

हेमंत सिंह ठाकुर के पदस्थ होने के पश्चात् अपराधियों के विरुद्ध बेलगहना पुलिस सख्त 

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अवैध गतिविधियों में पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने के संबंध में प्राप्त निर्देशों के परिपालन में आज बुधवार को बेलगहना पुलिस को ग्राम पंडरापथरा में सटटा खेलाये जाने के संबंध में मुखबिर से मिली सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस के द्वारा ग्राम पंडरापथरा में रेड कार्यवाही घेराबंदी कर आरोपी मो समीर अंसारी पिता कलामउद्दीन अंसारी उम्र 35 वर्ष निवासी पंडरापथरा को पकड़ा गया,

आरोपी मोबाईल के माध्यम से अन्य लोगो से सटटा पटटी का अंक लेकर सटटा खेलाते पकड़ा गया मौके पर आरोपी के कब्जे से 19500 रु के हिसाब का 05 नग सटटा पटटी, सटटा पटटी का नकदी रकम 4120 रू, एक मोबाईल व एक पेन कुल कीमती 14120 रू. का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 6 (क) अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 170,126,135(3) बीएनएसएस अन्तर्गत भी कार्यवाही कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। आरोपी विगत कई वर्षों से शातिरान तरीके से चोरी छुपे सटटा खेला रहा था, लोगो की नजरों से बचने के लिये मोटरसायकल मैकेनिकल का भी कार्य कर रहा था.

बेलगहना पुलिस के द्वारा लगातार अवैध कार्यों के रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश पर प्रहार किया जा रहा है। पूर्व में भी बिलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर के द्वारा चाकू बाजी जैसे मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पड़कर चंद घंटे में जेल भेजा गया

वहीं मादक पदार्थ गांजा एवं कच्ची शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर के द्वारा लगातार कार्यवाही से अपराधिक गतिविधि कम होती दिख रही है जिसकी प्रशंसा अधिकारी एवं ग्रामीण जन कर रहे हैं उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि भरतलाल राठौर, आरक्षक ईश्वर नेताम, धीरज जायसवाल की विशेष योगदान रहा है।

सावन के अंतिम रविवार में बिखरी हरियाली की छटा, श्री सांई शक्ति महिला समूह का हरियाली मिलन बना यादगार
आज फोकस में

सावन के अंतिम रविवार में बिखरी हरियाली की छटा, श्री सांई शक्ति महिला समूह का हरियाली मिलन बना यादगार

हरियाली की छांव, सेहत का गांव’—PHC परिसर में पौधारोपण से दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश
आज फोकस में

हरियाली की छांव, सेहत का गांव’—PHC परिसर में पौधारोपण से दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश

आज 24 अगस्त निकलेगी श्री राम नाम संकीर्तन समापन समारोह
आज फोकस में

आज 24 अगस्त निकलेगी श्री राम नाम संकीर्तन समापन समारोह

सीपत क्षेत्र:जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को,जुलूस गतौरा से होगा आगाज़ – मचखडा में समापन
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र:जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त बुधवार को,जुलूस गतौरा से होगा आगाज़ – मचखडा में समापन

मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर
आज फोकस में

मछली पालन से सेमरताल की 100 ग्रामीण महिलाओं एवं परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का नया अवसर

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन
आज फोकस में

सेजस कन्या रतनपुर की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp