Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेलवे सेंटरिंग प्लेट चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कबाड़ी से बरामद हुआ माल

पोड़ी उपरोड़ा से नंद यादव की रिपोर्ट
 नंद कुमार यादव की रिपोर्ट

पसान:—-क्षेत्र में लगातार बढ़ रही रेलवे सामग्री की चोरी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंटरिंग प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की मुस्तैदी से चोरी गए माल की बरामदगी भी की गई है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शैलेश कुमार यादव द्वारा थाना पसान में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रेलवे साइडिंग चैनज नंबर 96, तेलियामार स्थित कंस्ट्रक्शन एरिया में रखे गए लगभग 22 नग लोहे के सेंटरिंग प्लेट को अज्ञात व्यक्ति द्वारा दरम्यानी रात चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


चोरी की घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद क्षेत्र में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना पसान पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की।


थाना प्रभारी पसान चन्द्रपाल खाण्डे तथा पुलिस स्टाफ राजेन्द्र राय, कमल कैवर्त और विष्णु पाटले की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों दीपक कुमार साहू उर्फ पप्पू एवं नरेश तिर्की को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया और चोरी की गई सेंटरिंग प्लेट को कबाड़ी ताहिर अंसारी (पेण्ड्रा) को बेचना बताया।
पुलिस ने कबाड़ी ताहिर अंसारी के यार्ड से चोरी की गई सेंटरिंग प्लेट तथा बिक्री से प्राप्त ₹7,300 नगद जब्त की। दोनों आरोपी—
दीपक कुमार साहू उर्फ पप्पू साहू, पिता श्यामलाल साहू, निवासी पसान
नरेश तिर्की, पिता मदन लाल तिर्की, निवासी तेलियामार
को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही रेलवे सामग्री की चोरी पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp