Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दुतकैया मामले में गरियाबंद कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुतकैया (खपरी) में दो समुदाय विवाद के चलते हुई आगजनी एवं तोड़फोड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गरियाबंद द्वारा जारी आदेश के अनुसार मामले की जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजिम विशाल महाराणा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन में बताया गया है कि 1 फरवरी 2026 को ग्राम दुतकेरा (खपरी) में दो समुदायों के बीच विवाद के चलते तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घरों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। जिला प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है।
जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आगजनी एवं हिंसक घटना किन परिस्थितियों में हुई तथा इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करें। साथ ही गांव में जनहानि, संपत्ति नुकसान सहित अन्य प्रकार की हानि का भी परीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत करने को कहा है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp