Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पोड़ी उपरोड़ा:—कोटवारों की महत्वपूर्ण बैठक

पोड़ी उपरोड़ा से नंद यादव की रिपोर्ट
पोड़ी उपरोड़ा से नंद यादव की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्त ग्राम कोटवारों की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई।थाना पसान जिला कोरबा क्षेत्र अंतर्गत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से आज थाना परिसर में समस्त ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम स्तर पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, अपराध की पूर्व सूचना, असामाजिक तत्वों की पहचान एवं समय पर सूचना संप्रेषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक के दौरान कोटवारों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने ग्राम में अजनबी व्यक्तियों की आवाजाही, चोरी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, नशा, घरेलू विवाद, भूमि विवाद, तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर सतत निगरानी रखें एवं

ऐसी किसी भी जानकारी को तत्काल थाना स्तर पर सूचित करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि ग्राम कोटवार पुलिस एवं जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, अतः उनकी सक्रिय सहभागिता से ही अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना संभव है। बैठक में कोटवारों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई एवं उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया।

थाना पसान द्वारा यह भी अपील की गई कि ग्रामवासी किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना निर्भीक होकर पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रकार की बैठकें भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेंगी।
उक्त बैठक में समस्त ग्राम के कोटवार एवं थाना स्टाफ प्रभारी asi राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र राय, कुरसा मिंज, आरक्षक राहुल बघेल, विनोद कंवर, विष्णु पाटले , रतन राठौर , डोमन मधुकर, विकाश जांगड़े उपस्थित रहे

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp