ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर:—श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 08.02.2026 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवनारायण वर्मा अपने घर के आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर उसे बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 04 नग प्लास्टिक डिब्बों में भरी 55 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। शराब रखने के संबंध में आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिस पर शराब को जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाया जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
🚨 कोनी पुलिस की जन-अपील
सभी नागरिकों से अपील है कि —
👉 अवैध शराब, जुआ, सट्टा अथवा अन्य अपराधों से संबंधित सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
👉 आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
कोनी पुलिस — अपराध के विरुद्ध सतत एवं सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध।









