Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*राजिम :-* महानदी, पैरी और सोढुर के पावन त्रिवेणी संगम पर आयोजित राजिम कल्प कुंभ में कल अत्यंत भावुक और प्रेरक दृश्य देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर दिव्यांग बच्चों के साथ मेला भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सक्षम दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के बच्चों को अपार स्नेह दिया और उनके साथ खुद भी झूला झूलकर और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। विधायक रोहित साहू ने दिव्यांग बच्चों के साथ राजिम कल्प कुंभ मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पसंद का ध्यान रखते हुए उन्हें विभिन्न झूलों की सवारी कराई। विधायक को अपने बीच पाकर और उनके साथ मजे करते देख बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह माहौल बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

विधायक साहू ने इस पहल समाज को एक बड़ा संदेश दिया और दिव्यांग बच्चों को अपने साथ एक संरक्षक की तरह मेले में घुमाया। बच्चों की सुरक्षा और खुशी का ख्याल रखते हुए उन्होंने उनके साथ कई झूले झूलने का आनंद लिया। विधायक को अपने बीच पाकर बच्चे बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। बच्चों के साथ समय बिताने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि यह दिव्यांग बच्चे हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। राजिम कल्प कुंभ की दिव्य अनुभूति का आनंद लेने का अधिकार इन्हें भी है। आज इनके साथ समय बिताकर जो सकून मिला है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। बच्चों की हंसी और उत्साह ही मेरी असली ऊर्जा है। हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है और उनकी खुशियों का ध्यान रखना है। इस दौरान बच्चों के साथ मौजूद उनके शिक्षक और परिजनों ने विधायक की इस पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे एक यादगार दिन बताया।

विधायक की इस पहल का मेले में आए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। एक जनप्रतिनिधि द्वारा आम लोगों और विशेषकर दिव्यांग बच्चों के साथ सहजता से घुल-मिल जाना सामाजिक समावेश का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है।

<span style=राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण">
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प
आज फोकस में

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp