Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एमसीबी : अमृत धारा महोत्सव को लेकर प्रशासन सतर्क

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

एमसीबी :—जिले में आयोजित होने वाले अमृत धारा महोत्सव के अवसर पर 15 फरवरी 2026 को कार्यक्रम स्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आयोजन के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में विभिन्न प्रमुख स्थलों पर अधिकारियों को कार्यपालिक दण्डाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार मुख्य मंच, ग्रीन रूम एवं जलपान व्यवस्था में शांति एवं व्यवस्थाओं के लिए लिंगराज सिदार, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनेन्द्रगढ़ को दायित्व सौंपा गया है। उनके सहयोग के लिए सुश्री श्रुति धुर्वे, तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं वीआईपी दीर्घा एवं बैठक व्यवस्था में शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु श्रीमती इंदिरा मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) केल्हारी को जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग के लिए विनीत कुमार सिंह, नजूल तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ को सहायक अधिकारी बनाया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम दिवस पर निर्धारित स्थलों में उपस्थित रहकर समन्वय, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp