Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर बस्तर कांकेर : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

उत्तर बस्तर कांकेर :—आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन एवं व्यापक तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार टामक द्वारा जिला न्यायालय कांकेर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय बैठक ली गई। उक्त बैठक में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा उपस्थित रहे।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उक्त बैठक में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम कमेटी के अंतर्गत विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक, तकनीकी एवं विधिक व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण, संबंधित विभागों के समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी सहयोग एवं जनसामान्य को सूचना-प्रसार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा नेशनल लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराने निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर श्रीमती विभा पांडे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भास्कर मिश्र तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन सहित कार्यपालन अभियंता, कोर्ट मैनेजर एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp