Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबिकापुर : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में ’माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ के प्रथम चरण का सफल आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

अंबिकापुर :—भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (युवा कार्यक्रम विभाग) के तत्वाधान में आज ’माई भारत पोर्टल’ के अंतर्गत भारत बजट क्विज 2026 के प्रथम चरण की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। लोकभवन, रायपुर द्वारा संचालित इस बैठक में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अंबिकापुर के छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज की। विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ’माई भारत’ पोर्टल युवाओं को राष्ट्र के आर्थिक विमर्श और नीति निर्माण की प्रक्रियाओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य एवं चरणः बजट 2026 क्वेस्ट का मुख्य उद्देश्य युवाओं की भागीदारी के माध्यम से केंद्रीय बजट और नागरिकों के दैनिक जीवन के बीच के अंतर को कम करना है। यह प्रतियोगिता तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगीः प्रथम चरण (ऑनलाइन क्विज)ः आज के सत्र में बजट प्रावधानों की बुनियादी जागरूकता पर आधारित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इसमें पंजीकरण कर सर्टिफिकेट प्राप्त किए। द्वितीय चरण (निबंध प्रतियोगिता)ः प्रथम चरण में चयनित छात्र-छात्राएं राज्य और केंद्र स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेंगे। तृतीय चरण (आभासी संवाद)ः अंतिम विजेताओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद (आभासी बातचीत) करने का गौरवशाली अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सफल पंजीयन और युवाओं के भविष्य में सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp