
तखतपुर:—बजट सत्र 2026 में कर्मचारी संघों द्वारा जो एक मांग काफी समय से लंबित थी उसकी आज घोषणा कर दी गई प्रदेश के सभी अधिकारी कर्मचारी का मेडिकल कैशलेश की घोषणा ।।
मुंगेली कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महामंत्री और लिपिक संघ के जिला अध्यक्ष एस ए रिजवी ने कहा के अभी प्रदेश के छोटे कर्मचारी जो बीमार होने पर पैसे को लेकर बहुत ज़्यादा परेशान होते थे अब वो समस्या खत्म हो गई और जो निजी अस्पताल अपनी मनमानी से कर्मचारियों को गलत बिल दे कर वसूली करते थे इन सब पर अब लगाम लगेगा और बिना पैसा के चिंता के कर्मचारियों का ईलाज होगा। प्रदेश की साय सरकार वित्त मंत्री एवं स्वस्थ मंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद एवं शुभकामनाएं।









