Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फिगेश्वर क्षेत्र में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह से दहशत, जोगीडीपा में युवक की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले* सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में इन दिनों ‘बच्चा चोर’ की अफवाहों ने ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल बना दिया है। सुबह-शाम गांवों में संदिग्ध व्यक्तियों को लेकर चर्चा और सतर्कता देखी जा रही है। इसी बीच ग्राम जोगीडीपा में एक युवक को ग्रामीणों ने शक के आधार पर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, जोगीडीपा गांव में एक अनजान युवक के घूमने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने उसे ‘बच्चा चोर’ होने के शक में पकड़ लिया। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और युवक के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई।

पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, कानून अपने हाथ में न लें।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आसपास के गांवों में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिससे लोग भयभीत हैं। बच्चों को अकेले बाहर भेजने से परिजन कतरा रहे हैं और गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट न करने की अपील की गई है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp