Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शराब के नशे में थार दौड़ाते, चाकू लहराते 3 युवक गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

सकरी पुलिस थाना ने तेज रफ्तार से वाहन चलाकर उत्पात मचाने और धारदार हथियार लहराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक थार कार (CG10 BW 6664) एवं तीन नग धारदार चाकू जप्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
ईशांत सिंह मण्डलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस (24 वर्ष), निवासी रामालाईफ, सकरी
शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह (33 वर्ष), निवासी कालिका नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी
राहुल तिवारी (26 वर्ष), निवासी उस्लापुर, थाना सकरी
घटना का विवरण
दिनांक 25 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थार वाहन क्रमांक CG10 BW 6664 में सवार तीन युवक शराब के नशे में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट कर मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर आसमा सिटी फेस-2, मेन्ड्रा रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी वाहन छोड़कर हाथों में लोहे के धारदार चाकू लहराते हुए भागने लगे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों के शराब के नशे में पाए जाने पर प्रकरण में धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट भी जोड़ी गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी सहित थाना सकरी की टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp