Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत सेवा सहकारी समिति के जांजी केंद्र ने रचा इतिहास, बिना शॉटेज पूरी हुई धान खरीदी

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– सीपत सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत संचालित जांजी धान खरीदी केंद्र ने इस वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए “जीरो शॉटेज” दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सीपत सहकारी सेवा समिति के अंतर्गत आने वाले अन्य धान खरीदी केंद्रों की तुलना में यह उपलब्धि सबसे पहले जांजी केंद्र में दर्ज की गई, जिसने पूरी व्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य किया है। जांजी धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक दिलीप साहू के नेतृत्व में पूरी टीम ने संगठित, पारदर्शी और जिम्मेदार कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। जीरो शॉटेज का अर्थ है कि खरीदी और भंडारण की पूरी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कमी या नुकसान दर्ज नहीं हुआ, जो प्रशासनिक दक्षता और सुदृढ़ प्रबंधन का प्रमाण है। इस सफलता के पीछे संस्था प्रबंधक दिलीप साहू के साथ प्राधिकृत अधिकारी बुधराम सूर्यवंशी, कम्प्यूटर ऑपरेटर हिमांशु पाठक, बारदाना प्रभारी रामकरण चंद्राकर, तौल प्रभारी प्रदीप कुमार तथा फंड प्रभारी सुमेंद वर्मा का विशेष योगदान रहा। सभी ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया। खरीदी प्रक्रिया के दौरान तौल व्यवस्था की सतत निगरानी, बारदाना प्रबंधन की सुव्यवस्थित योजना, रिकॉर्ड की सटीक प्रविष्टि तथा भंडारण की पारदर्शी प्रणाली ने मिलकर इस उपलब्धि को संभव बनाया। किसानों को भी समय पर तौल, पावती और भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं में सुविधा मिली, जिससे उनका विश्वास और मजबूत हुआ। स्थानीय स्तर पर इस उपलब्धि को लेकर किसानों और समिति सदस्यों में उत्साह का माहौल है। जानकारों का मानना है कि यदि इसी प्रकार अनुशासन और पारदर्शिता बनी रही तो जांजी धान खरीदी केंद्र भविष्य में भी उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छुएगा। संस्था प्रबंधक दिलीप साहू और उनकी टीम की यह उपलब्धि न केवल जांजी केंद्र के लिए बल्कि संपूर्ण सीपत क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। यह साबित करता है कि मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट कार्ययोजना और टीम भावना से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp