
सीपत,,,, मोपका में यादव परिवार श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ संगीत मय कथा के तीसरे दिन देवव्यास पंडित राजकुमार शर्मा के मुखार बृंद से ध्रुव और सती माता की कथा में बताया कि भगवान की भक्ति और सत्संग हमे लायक बनाती है इसलिए सत्संग करनी चाहिए l
भक्ति के बहुत शक्ति होती है l भगवान जिसे मारना चाहे उसे कोई नहीं बचा सकता और जिसे भगवान बचाता है उसे कोई मार नहीं सकता l
कथा के तीसरे दिन पांचवां छठवां सातवां स्कंध की कथा,मनु शतरूपा के पुत्र ध्रुव की कथा,
प्रियवत की कथा,भरत की कथा , प्रहलाद की कथा का वर्णन विस्तार पूर्वक किया l
इस अवसर पर यादव परिवार के प्रमुख यजमान ओमप्रकाश कुमार माया यादव चोलाराम रामेश्वरी यादव भारती यादव सहित भक्तजन उपस्थित थे l









