Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से ₹9 करोड़ 28 लाख 21 हजार के कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :—- मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात देते हुए विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों हेतु कुल ₹9,28,21,000 (नौ करोड़ अट्ठाईस लाख इक्कीस हजार रुपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक, पर्यटन एवं सिंचाई सुविधाओं को नया विस्तार मिलेगा।

ग्राम कनई (खोंधरा) कनई बीट कक्ष क्रमांक 42 आरएफ 01 नग देवगुड़ी निर्माण कार्य के लिए ₹5.00 लाख की स्वीकृति

बोईरपड़ाव नेचर कैम्प (खोंधरा) जीर्णोद्धार – ₹14.90 लाख

पर्यटन संवर्धन हेतु नेचर कैम्प के उन्नयन के लिए ₹14.90 लाख की स्वीकृति, जिसमें:—

1. कैम्प मरम्मत एवं उन्नयन – ₹7.20 लाख
2. किचन निर्माण/उन्नयन/इक्विपमेंट – ₹2.00 लाख
3. स्टाल निर्माण – ₹2.00 लाख
4. गार्डन विकास एवं सौंदर्यीकरण – ₹0.60 लाख
5. किड्स प्ले/एंटरटेनमेंट जोन – ₹1.50 लाख
6. वॉच टावर मेंटेनेंस – ₹0.10 लाख
7. ट्री हाउस मेंटेनेंस – ₹0.10 लाख
8. विविध व्यय – ₹1.40 लाख

 सिंचाई योजनाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी स्वीकृति

1. भरारी व्यपवर्तन योजना (मस्तूरी) –
जलद्वारों एवं उपकरणों की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार हेतु
➤ ₹1,28,45,000 (एक करोड़ अट्ठाईस लाख पैंतालीस हजार रुपए)

2. पोड़ी जलाशय योजना सुदृढ़ीकरण (मस्तूरी) –
➤ ₹7,79,86,000 (सात करोड़ उन्यासी लाख छियासी हजार रुपए)

कुल स्वीकृत राशि — ₹9 करोड़ 28 लाख 21 हजार

इन सभी कार्यों की सम्मिलित स्वीकृति से मस्तूरी क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी। विशेष रूप से सिंचाई योजनाओं के सुदृढ़ीकरण से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

विधायक दिलीप लहरिया ने कहा —

“मस्तूरी विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी है। क्षेत्र के किसानों, युवाओं एवं आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आगे भी बड़े कार्य स्वीकृत कराए जाएंगे।”क्षेत्रवासियों ने इन ऐतिहासिक स्वीकृतियों के लिए विधायक  दिलीप लहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp