Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिख संगठन की धार्मिक यात्रा, हरी झंडी दिखा किया रवाना

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ सिख संगठन द्वारा आयोजित हजूर साहिब नांदेड़ एवं गुरुद्वारा नानक झीरा बिदर की निशुल्क धार्मिक यात्रा 1मार्च को रायपुर के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा से रवाना हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक बैज , मलकीत सिंह गेंदु गुरूमुख सिंह होरा कुलदीप जुनेजा महेंद्र सिंह छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह बाबरा , अमरजीत सिंह चावला कुलदीप सिंह चावला एवं छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश संयोजक अरूण छाबड़ा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।

जत्थेदार संयोजक हरपाल सिंह भांमरा प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला ने बताया कि इस वर्ष यात्रा अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है, जिसमें छत्तीसगढ़ के सिख, सिंधी एवं हिंदू श्रद्धालु शामिल है। लगभग 1200 संगत इस यात्रा का हिस्सा बनी है, जिसके लिए 15 बसें एवं 4 ट्रक की व्यवस्था की गई है।

यात्रा का कार्यक्रम 1मार्च रायपुर से रवाना होकर नांदेड़ साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन, जिनमें गुरुद्वारा माता साहिब कौर, शिकार घाट, नानकसर, रतनगढ़, हिरा घाट, माल टेकरी एवं लंगर साहिब, सचखंड हजूर साहिब में होला महल्ला का आयोजन होगा, जिसके बाद यात्रा बिदर रवाना होगी, संगत गुरुद्वारा नानक झीरा बिदर में आयोजित कीर्तन दरबार में शामिल होगी। इसी स्थल पर गुरु नानक देव जी ने टीले से पत्थर हटाकर मीठे जल का प्रवाह किया था। 7मार्च यात्रा सुबह रायपुर पहुंचेगी।

इस यात्रा के प्रमुख सेवादार इस धार्मिक यात्रा का सफल संचालन करने वाले प्रमुख सेवादारों में जत्थेदार संस्थापक हरपाल सिंह भामरा संयोजक अरूण छाबड़ा प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, गुरुचरन सिंह टैंक, जस्सी सिंह, गुरुभेज सिंह, सागर सिंह, मनोज छाबड़ा आशु राजपाल, मुरली खेमलानी, राजविंदर सिंह खालसा, रोहित, मोनू सलूजा, यसवंत सिंह सहित बड़ी संख्या से समाज के प्रमुख और अन्य लोग शामिल हुए।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp