
ग्राम देवरी में “देवरी प्रीमियर लीग” क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए लिमतरा टीम में निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए,लक्ष्य का पीछा करते हुए चिल्हाटी टीम ने 10 विकेट खोकर टीम 73 रन में सिमट गई इस तरह लिमतरा टीम ने 22 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर 25000 की इनामी राशि वह कप प्राप्त किए वही उपविजेता रही चिल्हाटी टीम को 15000 इनामी राशि व कप मिला तृतीय पुरस्कार ग्राम जांजी को 7000 एवं कप प्राप्त हुआ मैन ऑफ़ द मैच आयुष यादव रहे मैन ऑफ द सीरीज सौरभ मिश्रा को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केश शिल्पी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है जिससे खेलने से शारीरिक एवं मानसिक स्थिति स्वस्थ रहती है, इस तरह के आयोजन से गांव में छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है और अच्छे खिलाड़ी का पहचान होता है श्रीवास ने विजेता टीम और आयोजन समिति को शानदार आयोजन करने हेतु शुभकामनाएं दिए, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच प्रतिनिधि रूपचंद रात्रे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए गांव में इस तरह का भव्य आयोजन करने के लिए आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाई दिए एवं आगामी समय में और भव्य रूप से आयोजन करने का वादा किये
इस अवसर पर मनोहर पात्रे भोलू वस्त्रकर (उपसरपंच) मोनू सिदार सागर यादव सोमनाथ सूर्यवंशी राजेश यादव विकास वस्त्रकर देव जोशी शिवा भारद्वाज विशाल यादव राजा यादव राकेश यादव अशोक राठौर सरवन यादव राजू वस्त्रकर ओमप्रकाश यादव विकास मिश्रा सहित गांव के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।









