Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नयनतारा शर्मा कॉलेज में ‘आगाज और विदाई’ का भव्य संगम

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी में बिखरे उत्साह के रंग

सीपत,,,,नयनतारा शर्मा कॉलेज में आज हर्षोल्लास और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत (फ्रेशर पार्टी) और अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का। ‘आगाज और विदाई’ शीर्षक से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अनुशासन से समां बांध दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख प्रांजल धर शर्मा , सह संचालिका डॉ. नमिता द्विवेदी एवं प्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख प्रांजल धर शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। उन्होंने नए छात्रों का स्वागत किया और विदा होने वाले छात्रों को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लग गई। जूनियर और सीनियर छात्रों ने बॉलीवुड, लोक नृत्य और शास्त्रीय विधाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। विशेष आकर्षण का केंद्र ‘मिस्टर और मिस फ्रेशर'(राजीव, रूबी) तथा ‘मिस्टर और मिस फेयरवेल(कारण, सुप्रिया)’ का चयन रहा, जिसमें छात्रों ने रैम्प वॉक और बौद्धिक प्रश्नोत्तरी राउंड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विभागाध्यक्षों का मार्गदर्शन
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। NSS प्रमुख  बलराम जोशी, कंप्यूटर एवं लेखा विभाग प्रमुख  अश्वनी सोनी जी और आईटी इंचार्ज ओम प्रकाश गुप्ता, कला विभाग प्रमुख प्रमित कोरी, गणित प्रमुख सुश्री रुपाली मिश्रा और वाणिज्य विभाग प्रमुख सुश्री अनामिका चंद्राकर ने छात्रों को उनके आने वाले उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद व बधाईयां दी।

भावुक क्षण और विदाई

विदाई समारोह के दौरान अंतिम वर्ष के छात्रों की आंखें तब नम हो गईं जब उन्होंने कॉलेज में बिताए अपने तीन वर्षों के अनुभवों को साझा किया। प्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला जी ने अपने उद्बोधन में कहा, “विद्यार्थी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। यहाँ से प्राप्त ज्ञान और संस्कार आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे।”

विशेष आकर्षण और खेल

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच-बीच में ‘फन गेम्स’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘बैलून चैलेंज’ और ‘रैपिड फायर’ जैसे खेलों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।
आभार एवं समापन
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र परिषद के सदस्यों द्वारा किया गया। अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं के लिए रुचिपूर्ण भोज का आयोजन किया गया।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp