Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली में असमाजिक तत्वों पर नकेल कसने लामबंद होगी पुलिस

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

ग्रामीणों ने बेलगहना चौकी को थाना बनाने की रखी मांग सौंपा ज्ञापन

बेलगहना — नगर के बेलगहना चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें बेलगहना प्रभारी तहसीलदार समर्थ थवाईत तहसीलदार रोशन साहू एवं चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर के समक्ष बैठक आहूत की गई

इस बैठक में सर्वसम्मति से होलिका दहन, होली त्यौहार एवं रंगपंचमी के अवसर पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों की धर पकड़कर नाका बंदी करना एवं निरंतर पेट्रोलिंग गश्त कराये जाने होलिका दहन सार्वजनिक रोड एवं बिजली के तार एवं हरे भरे वृक्षों के नीचे नहीं करने।

जबरन चंदा वसूली व किसी धर्म एवं व्यक्ति विशेष पर ऐसी कोई टिप्पणी ना करें, जिससे उसकी मान-सम्मान में ठेस न पहुंचे। मोटर सायकल में तीन सवारी एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कार्यवाही। मुखौटा खरीदी बिक्री पर कार्यवाही।

सार्वजनिक महत्वपूर्ण चौक चौराहों, मंदिर, मस्जिद गिरजाघर पर सुरक्षा व्यवस्था। किसी व्यक्ति पर जबरिया रंग नही डालने। कोलाहाल एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करने।

ग्रामीणों ने बैठक में कहा की रेत घाट में चल रही बड़ी गाड़ियां हाईवा ट्रेलर को होली त्यौहार तक बंद करने की बात कही

जिससे दुर्घटना की आशंका कम हो जाए इस विषय पर तत्काल तहसीलदार रोशन साहू ने फोन कर रेट घाट को दो दिवस के लिए बंद करने का निर्देश दिया गया

होलिका दहन रात्रि 11 बजे तक सम्पन्न कर लेने। होली जलाने के लिए हरे भरे पेड़ों को न काटा जाये, प्रयास हो कि गौकास्ट का उपयोग किया जाए। जनपद सदस्य प्रतिनिधि सचिन साहू ने कहा की होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है

और इस रंगों के त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की होलिका दहन के लिए अनावश्यक किसी के घर के दरवाजें खिड़की बांस बल्ली आदि की अवैध परिवहन न किया जाए।

होटल एवं ढाबों पर मादक पदार्थ एवं नशीले पदार्थ की बिक्री होती है तो चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर ने कहा कि उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की बात कही

तथा वर्तमान में शांतिपूर्वक होली का पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। शांति समिति बैठक में कोटवार एवं जन प्रतिनिधि एवं पत्रकार गण एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp