Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

माँ कामाख्याँ धर्मादा ट्रस्ट द्वारा भागवत कथा का भव्य आयोजन

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

संतप्रवर संकर्षण शरण महराज के पावन श्रीमुख से बहेगी श्रीकृष्ण चरित्र की पावन धारा

रतनपुर….माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट द्वारा रतनपुर मे 10मार्च से 18 मार्च तक भागवत कथा का आयोजन बडी बाजार रतनपुर मे किया जा रहा है. प्रयागराज के संतप्रवर संकर्षण शरण महराज के मुखारवृंद से यह कथा सुनने का परम सौभाग्य नगर वासियो को प्राप्त होगा


.ज्ञात हो की मां कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट की स्थापना प्रयागराज में मां कामाख्या के परम उपासक संत संकर्षण शरण महाराज के द्वारा किया गया अपने धार्मिक एवं सेवा कार्यों के द्वारा भारत के असंख्य शहरों में अपनी शाखोंओ का विस्तार करते हुए. समाज उपयोगी कार्य जैसे बालिका शिक्षा,निर्धन कन्या विवाह,पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था, जैसे अनेक प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भर में आयोजित किए जाते हैं इसी कड़ी में मां महामाया कि पावन नगरी में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है

. इस कथा के मुख्य यजमान एवं आयोजक श्रीमती सावित्री गुप्ता, संतोष गुप्ता जी उत्तम ज्वेलर्स के संचालक होंगे । इस कथा आयोजन के स्थानीय प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव एवं मातृ शक्ति प्रमुख लखराम श्रीमती शशि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कथा में मां कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट छत्तीसगढ के शिष्यगण सहित नगर वासी उत्साह के साथ इस भागवत कथा में सहभागी बनेंगे।इसके सफल आयोजन की तैयारी के लिए आज संतोष गुप्ता जी के निवास स्थान में महाबैठक का आयोजन किया गया था इस बैठक में कथा संचालन के लिए समिति गठित की गई जिसमें श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव,स्मरण महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष शिवानी सोनी, श्रीमती मंजू गुप्ता, मधु गुप्ता,सोनिया सोनी,ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पांडेय, श्रीमती माधुरी बैसवाडे, सहित उपस्थित माताओ को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई बैठक के अंत में होलिका दहन के पूर्व संध्या पर फूलों की होली खेल कर एक दूसरे को होली रंगोत्सव की बधाई दी

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp