Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साहित्यकारों, कवियों ने बिखेरा अपना जलवा सर्वोदय वार्षिकोत्सव मंच कोटा में

सारंगढ़ जिला ब्यूरो सुवर्ण कुमार भोई की रिपोर्ट

सारंगढ़ बिलाईगढ़/नगर में साहित्य का भव्य उत्सव उस समय देखने को मिला जब सर्वोदय साहित्य कला मंच कोटा का वार्षिकोत्सव समारोह साहू धर्मशाला, कोटा में धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रदेशभर से आए सैकड़ों साहित्यकारों, कवियों और साहित्यप्रेमियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन समिति की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती सोमप्रभा तिवारी ‘नूर’ के कुशल नेतृत्व में हुआ, जबकि युवा साहित्यसेवी श्रीमती ज्योति जैन (पत्नी सचिन जैन) का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के रसखान कहे जाने वाले वरिष्ठ गीतकार जनाब मीर अली मीर ने की।प्रतियोगिता में अपनी दमदार प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया।जहां विजयश्री का ताज जोहन भार्गव (शहडोल)श्रीमती कविता जैन (कोरबा) जनक राम साहू (रतनपुर) को मिला।

विशिष्ट उपस्थिति से बढ़ी गरिमा

कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विशेष रूप से संरक्षकगण, विभिन्न साहित्य समितियों के अध्यक्ष, प्रादेशिक पत्रकार संघ के पदाधिकारी और नगर के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया।समारोह में
शामिल हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कवि कमलेश यादव,कीर्तन सुपकार साहित्यकार सहित अन्य कवि।

समिति का संकल्प

अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष श्रीमती सोमप्रभा तिवारी ‘नूर’ ने कहा कि मंच अपनी स्थापना काल से ही साहित्य और कला के सर्वोदयी विकास के लिए कृतसंकल्पित है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में रचनात्मक चेतना का विस्तार करता रहेगा।कोटा का यह आयोजन केवल एक वार्षिकोत्सव नहीं, बल्कि साहित्यिक एकता, सांस्कृतिक समन्वय और सामाजिक प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।सचमुच, कोटा ने साबित कर दिया—जहाँ शब्दों का सम्मान होता है, वहाँ संस्कृति की ज्योति कभी मंद नहीं पड़ती।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp