Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंत्री और अधिकारी को ज्ञापन देने के बाद भी समय पर नहीं मिलता मानदेय

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

डबल इंजन की सरकार की इंजन हुआ फेल, ना वेतन मिला, ना हड़ताल अवधि का पैसा मिला कैसे मनाए होली बताएं – सरकार

रतनपुर……छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पिछले 15 वर्षों से काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को फरवरी माह का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। जबकि संचालक संचालनालय इंद्रावती भवन नया रायपुर के द्वारा आदेश किया गया है कि प्रत्येक महीने के 5 तारीख से पहले मानदेय भुगतान किया जाए। परंतु अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे है आदेशों की अवहेलना हो रही है जिसके कारण सफाई कर्मचारियों को समय से पारिश्रमिक का वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। 4 तारीख को होली का त्यौहार है अधिकारियों की मनमानी के चलते वेतनमान नहीं मिला जिसके कारण सफाई कर्मचारियों की होली त्यौहार नहीं मानने जैसी स्थिति है ।वहीं दूसरी तरफ स्कूल सफाई कर्मचारी 15 जून से 12 सितंबर 2025 तक संगठन की मांग पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान को लेकर हड़ताल किए थे माननीय शिक्षा मंत्री जी के द्वारा संघ की मांगों को पूरा कराने और हड़ताल अवधि का वेतन दिलाने के लिए आश्वासन दिया गया था परंतु छह माह गुजर जाने के बाद भी हड़ताल अवधि का वेतनमान नहीं मिलने के कारण आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसलिए इस वर्ष सफाई कर्मचारियों की होली फीकी रहेगी।
डबल इंजन की सरकार से कर्मचारी संगठन काफी उम्मीद था परंतु होली त्यौहार में उदास होना पड़ रहा है। सरकार की दोनों इंजन को अधिकारी लोग फेल कर रहे हैं।
क्योंकि संचालनालय के द्वारा 16 फरवरी 2026 को समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें एक सप्ताह के अंदर तीन बिंदु पर जानकारी मांगी गई थी जो कि उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण कर्मचारियों को इस होली में वेतन के लाले पड़ रहे हैं। यहां जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp