Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति द्वारा शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय बिलासपुर को वॉटर कूलर व डेसर्ट कूलर भेंट किया

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,,,एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति द्वारा दिनांक 03 मार्च 2026 को समाज कल्याण कार्य के अंतर्गत दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय तिफरा बिलासपुर में शुद्ध पेयजल एवं गर्मी से राहत दिलाने 01 नग वॉटर कूलर आरो प्युरिफ़ाइर सहित व 02 नग डेसर्ट कूलर भेंट की गई। अध्यक्षा संगवारी महिला समिती श्रीमती शिखा मंडल के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं ने औपचारिक भेंट कर दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय तिफरा बिलासपुर में अध्ययन रत 159 बच्चों के उपयोग के लिए ठंडे एवं शुद्ध पेयजल के लिए 01 सेट वॉटर कूलर आरो प्युरिफ़ाइर सहित एवं गर्मी से राहत दिलाने 02 नग डेसर्ट कूलर विद्यालय को प्रदान की गई। साथ ही छात्रावास में रहने वाले 120 बच्चों को टी- शर्ट एवं लोवर के साथ बेडशीट भी प्रदान किए गए। ज्ञात हो संगवारी महिला समिति द्वारा समीपवर्ती परियोजना प्रभावित गाँवों में महिलाओं एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार के कार्य किए जाते हैं इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार जरूरतमंद संस्थाओं को भी सहयोग प्रदान किए जाते हैं । इसी कड़ी में समिति द्वारा बिलासपुर स्थित दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय तिफरा में यह सहयोग प्रदान किया गया। अध्यक्षा संगवारी महिला समिति श्रीमती शिखा मंडल ने बच्चों से बातचीत कर उनके दिनचर्या एवं लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होनें कहा कि समिति द्वारा आगे भी इस तरह के सहयोग आवश्यकता अनुसार प्रदान किया जाता रहेगा। बच्चों से बातचीत के दौरान बच्चों ने भी कहा कि हम सभी को संगवारी महिला समिति के द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुशी हुई है। बच्चों ने इस दौरान अपनी गायन प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस अवसर पर दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय तिफरा बिलासपुर के प्राचार्या श्रीमती बबीता कमलेश ने संगवारी महिला समिति द्वारा किए गए इस पुनीत सहयोग के लिए समिति की सराहना की। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सद्स्या श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, श्रीमती दिमना सरकार एवं समिति की अन्य सदस्या, तथा विद्यालय प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहे।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp