बिलासपुर ;—-होली पर्व के मद्देनज़र अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 141 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है। यह शराब ईमलीभाठा क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी शेखर गढ़ेवाल (21 वर्ष) निवासी छोटी कोनी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
आरोपी के कब्जे से 11,280 रुपये कीमत की शराब एवं एक ई-रिक्शा जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।









