Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नयनतारा शर्मा कॉलेज में रंगों का उत्सव

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

आत्मीयता और सद्भावना के साथ मनाया गया होली महोत्सव

पंधी : स्थानीय नयनतारा शर्मा कॉलेज में आज ‘होली महोत्सव’ का आयोजन बेहद उत्साह और उमंग के साथ किया गया। रंगों के इस पावन पर्व पर कॉलेज परिसर आत्मीयता, आपसी सद्भावना और प्रेम के रंगों में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का गरिमामयी शुभारंभ संस्था प्रमुख प्रांजल धर शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला की उपस्थिति में हुआ। संस्था प्रमुख शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्यौहार हमें भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में समरसता फैलाने का संदेश देता है।
इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सहायक प्राध्यापकगण बलराम जोशी, अश्वनी सोनी, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रमित कोरी, रुपाली मिश्रा, अनामिका चंद्राकर ने छात्रों के साथ चेहरे पर गुलाल लगाकर खुशियां बांटीं और उन्हें सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली खेलने के लिए प्रेरित किया।
उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने फाग गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। फूलों और गुलाल के साथ खेली गई इस होली में अनुशासन और शालीनता की मिसाल पेश की गई।

प्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षण संस्थान में पारिवारिक माहौल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर पर्व की बधाई दी। जलपान के साथ इस रंगारंग उत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp