Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अटल के मांग पर बजट में कोटा विधानसभा के 6540 लाख के कार्य शामिल

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

कोटा विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के मांग एवं अनुशंसा पर लोक निर्माण विभाग एवं जलसंसाधन विभाग के 6540 लाख के निर्माण कार्यों को शामिल किया गया है।
बजट में कोटा विधानसभा क्षेत्र के खरगहना से चांदापारा 3.5 कि.मी,इमलीपारा से नगचुआ 6 कि.मी,बेलगहना से बहेरामुड़ा मार्ग 4.8 कि.मी,करवा से पहाड़ बछाली 4 .कि.मी,कोटा नवीन बायपास मार्ग निर्माण 10 कि.मी,मानिकपुर से बाहरीझिरिया 8 कि.मी,पीपरखुटी खोंगसरा मार्ग से कठौतिया से गौरखेड़ा नेशनल हाईवे पहुंच मार्ग 4 कि.मी,देवरमार्ग पहुंच मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 6.2 कि.मी,गौरेला केवंची मुख्यमार्ग से तरईगांव गौरेला पकरिया पहुंच मार्ग तक 3.5 कि.मी,कोटा लोेरमी पंडरिया मार्गाे का उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य कुल राशि 4790 लाख रूपेय 2026-27 के मुख्य बजट के नवीन मद में शामिल किया गया है।
जल संसाधन विभाग अंतर्गत खोंगसरा व्यपवर्तन योजना अंतर्गत मोहली सुक्ष्म सिचाई योजना का निर्माण बछालीखुर्द सुक्ष्म सिंचाई योजना का निर्माण उमरमरा सुक्ष्म सिंचाई योजना का निर्माण 1750 लाख रूपेय को शामिल किया गया है। इस संबंध में क्षेत्र के विधायक ने कहा कि इन विकास कार्यों के स्वीकृत होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा और बेहतर होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों का आपसी संपर्क मजबूत होगा। साथ ही जल संसाधन से जुड़े कार्यों के पूर्ण होने से किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अनेक सड़क एवं सिचाई योजना का निर्माण किया जाना आवश्यक है जिसके लिये मै निरंतर प्रयासरत हुॅ कोटा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्रवासियों हेतु आवश्यक कार्यो को स्वीकृत कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp