Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का आयोजन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,एनटीपीसी सीपत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीपत परियोजना में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों एवं असोशिएट एजेंसियों के साथ कार्यरत महिला कर्मचारियों के कार्यों एवं लगातार विकास के मार्ग पर योगदान देने के लिए उन्हें सराहा गया और उनके कार्यों को याद किया गया। इसके अलावा, संविदा महिला श्रमिकों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गईं और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर इस विशेष दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री स्वपन कुमार मंडल, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती फौजिया मिर्ज़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की उपस्थिति रही।

अंतरराष्ठ्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी विभागों की महिलाओं ने न केवल अपनी कर्तव्यनिष्ठा व्यक्त की बल्कि एक सशक्त महिला होने और गौरवान्वनित होने का परिचय दिया। इस दौरान, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी सौंपा गया।

कार्यक्रम के माध्यम से कई महिला कर्मचारियों ने कविताओं, गीत, नृत्य जैसे माध्यमों से प्रस्तुति देकर यह भी संदेश दिया कि वे न केवल इंजीनियर, डॉक्टर और विभिन्न एनटीपीसी सीपत के विभागीय कार्यों में अपनी हिस्सेदारी दे रही हैं, बल्कि विभिन्न नवोन्मेषी और कलापूर्ण कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश के विकास की गौरवगाथा लिख रही हैं।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख श्री स्वपन कुमार मंडल ने इस वर्ष की थीम ‘गिव टु गेन’ पर चर्चा की और कहा कि आज की महिलाएं न केवल एक सशक्त समाज का निर्माण कर रही हैं, बल्कि देश के विकास में अपना पूर्ण योगदान दे रही हैं। वे आज विभिन्न विभागों जैसे प्रचालन एवं अनुरक्षण, सेफ्टी, इंजीनियरिंग और आईटी जैसे विभागों में कदम रखते हुए अपना लोहा मनवा रही हैं और यह सिद्ध कर रही हैं कि एक विकसित राष्ट्र का निर्माण करने में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि श्रीमती फौजिया मिर्जा ने एनटीपीसी सीपत द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस कार्यक्रम को सराहा और अपने संबोधन में महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से स्वतंत्र होने, महिला अधिकारों और उनके सही उपयोग की चर्चा करते हुए अपने जीवन के इस मुकाम तक पहुंचने के अनुभव को साझा किया। साथ ही उन्होंने एनटीपीसी की महिलाओं के प्रति कई नीतियों की जानकारी ली और उसकी सराहना भी की। उन्होंने एनटीपीसी सीपत द्वारा गर्भवती महिला कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही कल्याणी योजना की भी विशेष सराहना की और कहा कि ऐसी योजनाएं व्यापक रूप से विभिन्न संस्थानों में भी लागू होनी चाहिए।


इस अवसर पर सुश्री कोमल कृति उराव, पुत्री एस. आर. उराव, वरिष्ठ प्रबंधक, एनटीपीसी सीपत, को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक सेवा परीक्षा 2024–25 में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के रूप में चयनित होने पर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम को एनटीपीसी सीपत परिवार की महिला कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने और भी जीवंत एवं यादगार बना दिया।
इस अवसर पर सुरोजित सिन्हा,महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अशोक सरकार, महाप्रबंधक ( प्रचालन एवं एफएम), विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) एवं अन्य विभागाध्यक्ष गण. वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp