Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ब्रेकिंग न्यूज़ :-व्यापार विहार में बड़ी चोरी — कार से ₹8 लाख से भरा बैग पार, CCTV खंगाल रही पुलिस

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके में देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान बंद करने के दौरान अज्ञात चोर ने कार से नगदी से भरा बैग पार कर दिया। बैग में करीब 8 लाख रुपये होने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज दिनांक को व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक ने रात लगभग 8:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर एक बैग में रखी और उसे अपनी कार में रख दिया।

इसके बाद जब वे दुकान का शटर बंद कर रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर कार का दरवाजा खोलकर कार में रखा बैग चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि बैग में लगभग ₹8,00,000 नगद मौजूद थे।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों पर टीम लगाई गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी के पकड़ में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp