Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होली मिलन एवं महिला दिवस समारोह संपन्न, होली सौहार्द्र और आपसी प्रेम का संदेश देता है-अमितेश शुक्ल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- आज पंडित श्यामाचरण शुक्ल फाउंडेशन द्वारा श्याम कुटीर किरवई में होली मिलन एवं महिला दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित श्यामा चरण शुक्ल फाउंडेशन के संरक्षक माननीय अमितेश शुक्ल जी संयोजक भवानी शंकर शुक्ल जी उपस्थित रहे सामाजिक सौहार्द और प्रेम का प्रतीक रंगोत्सव के अवसर पर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह का शुभारंभ परम्परागत फाग गीतों को गाकर किया गया। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रथम पंचायत मंत्री श्री अमितेश शुक्ल ने कहा कि होली सिर्फ त्यौहार ही नहीं है अपितु पाप पर पुण्य की विजय और अधर्म पर धर्म की विजय का भी त्यौहार है पौराणिक कथा है कि भक्त प्रहलाद की हत्या के नियत अपनी बहन होलिका को चिता पर प्रहलाद को बैठाया लेकिन भगवान नारायण की कृपा से होलिका ही जल गई और भक्त प्रह्लाद जी बच गए।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्ल ने कहा
नारी ही शक्ति है, नारी ही सृजन है। एक महिला के बिना एक सुखी परिवार और समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वह न केवल घर संभालती है, बल्कि आज के दौर में शिक्षा, राजनीति, खेल, विज्ञान और व्यवसाय जैसे हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
महिला दिवस का महत्व तब और बढ़ जाता है जब हम महिलाओं को सुरक्षित, शिक्षित और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने की दिशा में काम करते हैं। जब एक महिला शिक्षित होती है, तो वह न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे राष्ट्र को शिक्षित करती है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कालांतर में भगवान नारायण ने नरसिंह अवतार लेकर दुष्ट हिरण्य कश्यप का वध किया तभी से हम होली मानते है। ये त्यौहार रंगों का त्यौहार है ये सामाजिक सौहार्द्र और आपसी प्रेम का संदेश देता है। होली रंगो के तरह ही समरस होने का संदेश देता है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,जिला उपाध्यक्ष पवन सोनकर,ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू,डॉ आनंद मतावले,नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी,डोंगरसिंग मरकाम,हरिशंकर श्रीवास्तव,गिरीश रजानी, प्रेम सोनवानी,ओमप्रकाश बंछोर,समद खान, प्रहलाद यादव, कमल भारती,डेकेशवर ठाकुर, रामगुलाल साहू,तेजेश यदू मनोज सोनवानी, मुकेश भारती,होरीलाल वर्मा, देवेंद्र साहू प्रीतम धृतलहरे,रामकुमार गोस्वामी,सलीम मेमन,रामनारायण साहू कुलेश्वर साहू रोहित साहू रूद्रेश सिंन्हा,अशोक निर्मलकर डोमार ध्रुव,अनिल चंद्राकर,जितेंद्र सिंह ठाकुर,वासुदेव यादव,रूमन यादव,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू ध्रुव,रोशनी गोस्वामी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता सिंन्हा,छुरा ब्लॉक अध्यक्ष माहेश्वरी शाह,जिला उपाध्यक्ष योगेश्वरी साहू,हिमेश्वरी साहू,भुवनेश्वरी बंजारे राजकुमारी सोनी,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp