Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क हादसे के घायलों को बड़ी राहत — 7 दिन तक 1.50 लाख रुपये तक मिलेगा कैशलेस इलाज

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। अब सड़क हादसे के पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती होने के बाद 7 दिनों तक या अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। बिलासपुर जिले में इस योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों को जोड़ा गया है।

बिलासपुर जिले में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की पीएम राहत यानी PM-RAHAT योजना लागू की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल ने बताया कि इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने के बाद अधिकतम 7 दिनों तक या 1 लाख 50 हजार रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसे के बाद के गोल्डन ऑवर में घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर उपचार से उनकी जान बचाई जा सके।


योजना के प्रभावी संचालन के लिए अस्पतालों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है और राज्य स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
बिलासपुर जिले में इस योजना के तहत कुल 37 सरकारी और निजी अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है, जहां दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल उपचार मिलेगा।
सरकारी अस्पतालों में सीएचसी तखतपुर, सीएचसी बिल्हा, सीएचसी मस्तूरी, सीएचसी कोटा, सिम्स बिलासपुर और जिला अस्पताल बिलासपुर शामिल हैं। वहीं कई निजी अस्पतालों को भी इस योजना में जोड़ा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।


सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को नजदीकी पंजीकृत अस्पताल तक तुरंत पहुंचाएं, ताकि समय पर इलाज मिल सके और गंभीर परिणामों से बचाव हो सके।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp