Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दुर्घटनाओं पर रोक के लिए ट्रैफिक पुलिस सक्रिय, बिलासपुर के ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण

बिलासपुर :—सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के उद्देश्य से यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) का निरीक्षण और अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े तकनीकी सुधारों के लिए संबंधित विभागों को प्रतिवेदन भी भेजा गया।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज दुर्घटना जन्य सड़क खंडों का निरीक्षण कर हादसों के कारणों की समीक्षा की गई तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से चर्चा कर तकनीकी सुधार के लिए रिपोर्ट तैयार की गई।


टीम ने थाना तखतपुर क्षेत्र के ग्राम खपरी स्थित दैजा-बीजा मोड़, चौकी जूनापारा अंतर्गत ग्राम धौरा कछार, थाना कोटा के अमने मोड़ सहित चौकी बेलगहना और केंदा पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थानों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों और विभागीय अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे और ग्रामीण सड़क योजना से जुड़े अधिकारियों के साथ मिलकर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया और सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए विभागों को प्रतिवेदन भेजा गया।

साथ ही स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर दुर्घटनाओं के कारणों पर जानकारी लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई।
निरीक्षण के दौरान दुर्घटना क्षेत्रों में पर्याप्त लाइट, सूचना बोर्ड, गति सीमा बोर्ड, अंधे मोड़ के संकेतक, रेडियम रिफ्लेक्टर, मल्टीपल ब्रेकर, ब्लिंकर, सुरक्षा पोलार्ड, हजार्ड मार्क, रंबल स्ट्रिप और कैट आई जैसे सुरक्षा उपकरण जल्द लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही संकीर्ण मार्गों और चौक-चौराहों को चौड़ा करने, अतिक्रमण हटाने तथा पेड़ों की छंटाई जैसे उपायों को भी जल्द लागू करने की बात कही गई।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए यातायात नियमों और अनुशासन का पूर्ण पालन करें।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp