
रतनपुर…वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नवपदस्थ थाना प्रभारी द्वारा वारंटियों को पकड़ने के लिये चलाया गया विशेष अभियान माननीय न्यायालय में लंबित प्रकरणों की निकाल हेतु वरिष्ठ पुलिस बिलासपुर रजनेश सिंह के दिशा निर्देश में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी/गिरफ्तारी वारंट की तामिली हेतु नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन के द्वारा टीम गठित कर रतनपुर क्षेत्र में 11 मार्च को पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग मामलों में जारी स्थायी वारंट को तामिल कर 09 स्थायी व 02 अभियुक्त/आरोपियों की गिरफ्तारी वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर,निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि पवन सिंह, नीलाकर सेठ, प्र.आर. बलदेव सिंह,कौशल खॅुटे,आर.हरिशंकर चंद्रा,आकाश डोंगरे,अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।









