Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गलत एवं अमानत नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों पर बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

पेट्रोल एवं डीजल पंप पर भी ऐसे वाहन चालकों को अब नहीं मिलेगी डीजल एवं पेट्रोल

 

पेट्रोल एवं डीजल पंप मालिकों को बिना नंबर प्लेट के वाहनों को डीजल एवं पेट्रोल नहीं देने हेतु दी गई है सख्त हिदायत

बिना नंबर प्लेट के संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर बिलासपुर पुलिस द्वारा रखी जा रही है पैनी नजर

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है वहीं किसी भी प्रकार के वाहनों के माध्यम से अपराधिक गतिविधियां घटित ना हो इस हेतु सभी सुरक्षात्मक ऐतिहात बरते जा रहे हैं।

जिसके तहत नियमित रूप से बीट के माध्यम से जिले सभी थाना क्षेत्र पर मुस्तैदी के साथ निगरानी एवं नियमित रूप से जिले में विभिन्न क्षेत्रों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर सघन एवं प्रभावी चेकिंग की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सूक्ष्म निगरानी रखते हुए उनकी तस्दीक भी की जा रही है।


इसी कड़ी में यातायात बिलासपुर पुलिस के द्वारा ऐसे समस्त वाहन जिनमे नंबर प्लेट नहीं होना, नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करना, अमानक नंबर नंबर प्लेट में लिखना, आवंटित मॉडल के वाहन में अन्य वाहन के नंबर को लिखकर वाहन का संचालित करना आदि ऐसे वाहनों पर सतत निगरानी रखी जा रही है

एवं ऐसे वाहनों को मोटरयान अधिनियमों के तहत गंभीर कार्यवाही तो की ही जा रही है अपितु अपराधिक प्रकरण पंजीकृत करते हुए ऐसे वाहनों को माननीय न्यायालय में नियमानुसार दंडित किए जाने हेतु प्रकरण माननीय न्यायालय भेजे जा रहे हैं।


इसी कड़ी में जिले के समस्त पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों को भी यह अवगत कराया गया है कि ऐसे वाहन चालकों को कदापि पेट्रोल या डीजल प्रदान ना की जाए जिनके नंबर प्लेट में किसी भी प्रकार की विधि के प्रतिकूल गड़बड़ियों की गई है अपितु ऐसे वाहन चालकों की तत्काल जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को प्रदान की जाए एवं संबंधित थाने को सूचित की जाए जिससे ऐसे वाहनों के माध्यम से घटित होने वाले अपराधों पर समय पूर्ण नियंत्रण पाई जा सके।


विदित हो कि यातायात नियमों का उल्लंघन एवं उपेक्षा पूर्ण आचरण न सिर्फ यातायात में व्यवधान उत्पन्न करते हैं अपितु कई बार गंभीर सड़क हादसों के कारण भी बनते हैं इस तरीके से वाहनों के सुरक्षा मापदंडों पर छेड़छाड़ कर आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देने का प्रयास करते हैं साथ ही ऐसे वाहनों के माध्यम से किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना कारित किए जाने की स्थिति में वाहनों की पहचान करना भी कठिन होता है।


अतः आम नागरिकों से यातायात पुलिस की विशेष अपील है कि इस तरह के वाहन जहां कहीं पर भी संचालित हो रहे हो उसकी जानकारी अविलंब यातायात पुलिस बिलासपुर एवं संबंधित थाने को अवगत करावे ताकि ऐसे वाहनों को उनके संचालित होने वाले क्षेत्र से ही नोटिस देकर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp