Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाटापारा में चिल्लर की समस्या दूर करने पहल, State Bank of India के सहयोग से सिक्कों का वितरण

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई भाटापारा के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि छत्तीसगढ़ी शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों को चिल्लर की समस्या से राहत देने के उद्देश्य से आज चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई भाटापारा द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भाटापारा शाखा के सहयोग से हटरी बाजार स्थित छाबड़िया किराना में सिक्का वितरण कैंप का आयोजन किया गया।

इस कैंप में बैंक के ब्रांच मैनेजर सुबोध सिंह के सहयोग से हटरी बाजार, सदर बाजार सहित नगर के अनेक व्यापारियों को ₹10 के सिक्कों का वितरण किया गया। कुछ ही घंटों में लाखों रुपये के सिक्के व्यापारियों को वितरित कर दिए गए, जिससे व्यापारियों को काफी राहत मिली।
चिल्लर पैसों की लगातार आ रही समस्या को देखते हुए यह पहल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गुरमुख गंगवानी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीचंद छाबड़िया, अमरजीत सिंह सलूजा उपाध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, के नेतृत्व में की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से गिरधर गोविंदानी, सुरेश गोदवानी, मुकेश थारानी, सुरेश भानुशाली, मुकेश सोनी, लक्ष्मि नारायण सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में नोटों की भी पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग रखी।
इस पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गुरमुख गंगवानी एवं उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक बड़ा कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यापारियों की सुविधा के लिए नोटों और सिक्कों दोनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp