
पशु चिकित्सालय गनियारी में fmd टीकाकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।तखतपुर विकासखंड के ग्राम गनियारी में पशुधन विकास विभाग के द्वारा आयोजित टीकाकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम पशु चिकित्सालय गनियारी में आदरणीय डॉ पिल्ले उपसंचालक पशुधन विकास विभाग के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ , विकासखंड के समस्त paravet उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे,ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 15 मार्च से प्रारंभ हो रहा है, पशुओं को घर घर जाकर टीकाकरण कार्य किया जाना है,टीकाकरण पश्चात टीकाकरण कार्य को ऑनलाइन किया जाना है ,इसमें तकनीकी समस्या के सम्बन्ध में डॉ पिल्ले सर ने विस्तार से सभी को बताया ।

डॉ चौरसिया सर ने टीकाकरण कार्य के सम्बन्ध में एवं इसके ऑनलाइन में आने वाली समस्या के निदान के बारे में बताया। विकासखंड तखतपुर से डॉ अजय अग्रवाल,डॉ अर्चना अग्रवाल, ,डॉ हेमंत नेताम ,डॉ अजय पटेल, विकासखंड मोबाइल वेटरनरी यूनिट से डॉ अंसारी एवं स्टाफ तथा
विकासखंड के समस्त avfo,paiw तथा टीकाकरण कार्य में लगे शिक्षित बेरोजगार उपस्थित थे








