बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर:– थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद/मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के लिए कोनी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में चलित थाना जन चौपाल के दौरान प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना कोनी पुलिस ने दो बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13 मार्च 2026 को थाना कोनी पुलिस ने सुरेंद्र टेंगवर (22 वर्ष) पिता ज्वाला प्रसाद, निवासी गतोरी एवं ईश्वर बंजारे (19 वर्ष) पिता रविसन, निवासी गतोरी थाना कोनी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट या विवाद की स्थिति को रोकना है।
थाना कोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।









