Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजनांदगांव : जिले में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन

राजनांदगांव :—-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पात्र किशोरियों ने उत्साहपूर्वक एचपीवी वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के बाद बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए केन्द्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे आने वाली पीढिय़ों को गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी। एचपीवी टीकाकरण महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे सभी किशोरियां पात्र होंगी, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है, किंतु अभी 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है। शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में एचपीवी टीकाकरण नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा। अभिभावक अपनी पात्र किशोरियों का पंजीकरण युवीन पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बच्चों से कहा कि वे अपने स्कूल एवं आसपास के साथियों को भी एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी है और सभी को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने बच्चों से अपने मित्रों और परिवार के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी देने की अपील की, जिससे समाज में जागरूकता तेजी से बढ़ सके। कलेक्टर ने टीकाकृत बच्चों से बातचीत कर उनसे एचपीवी वैक्सीन के संबंध में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि उन्हें इस टीके के बारे में उनके माता-पिता, स्कूल तथा समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिली। बच्चों ने यह भी बताया कि एचपीवी वैक्सीन से भविष्य में गंभीर बीमारियों की संभावना काफी कम हो जाती है। कलेक्टर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह वैक्सीन स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन, सिविल सर्जन, जिला टीकाकरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp