
*गरियाबंद*:- भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब जनता के सामने रखने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। चुनावी हार के बाद कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है और अनर्गल बयानबाजी व प्रदर्शन कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान आम जनता और किसान सबसे ज्यादा परेशान रहे। किसानों को समय पर सुविधाएं नहीं मिलीं और विकास कार्य भी ठप रहे। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया।
शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि अब कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए अनावश्यक प्रदर्शन और विधानसभा घेराव जैसे कार्यक्रम कर रही है, जबकि प्रदेश की जनता उनके कार्यकाल को भली-भांति याद कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है, लेकिन इसके बजाय वह बेबुनियाद आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेताओं के पास न कोई ठोस मुद्दा है और न ही जनता के हित में कोई ठोस योजना।
जिला प्रवक्ता शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है और किसानों, युवाओं व महिलाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिससे प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।









