Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक दिलीप लहरिया ने बिलासपुर जिले में ई-केवाईसी के नाम पर गरीबों को राशन से वंचित किए जाने का गंभीर मुद्दा विधानसभा में उठाया गया

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत ,,,,विधानसभा के बजट सत्र के ग्यारहवें दिवस प्रश्नकाल के दौरान मस्तूरी विधायक एवं उपसचेतक दिलीप लहरिया ने बिलासपुर जिले में ई-केवायसी के नाम पर गरीबों को राशन से वंचित किए जाने का अत्यंत गंभीर विषय सदन में प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने सदन को अवगत कराया कि सरकार की लापरवाही, प्रशासनिक उदासीनता और अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण फरवरी 2026 में लगभग 1,44,336 राशनकार्डधारी सदस्य खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित रह गए। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है, क्योंकि इसका सीधा असर गरीब, मजदूर, किसान एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन और उनके भरण-पोषण पर पड़ रहा है।

विधायक लहरिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ई-केवायसी प्रक्रिया के दौरान गंभीर तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। सर्वर का बार-बार ठप होना, बायोमेट्रिक (अंगूठे) का सही मिलान न होना, मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट की कमी जैसी बाधाओं के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन खामियों का खामियाजा सीधे गरीबों को भुगतना पड़ रहा है, जो कि पूरी तरह अन्यायपूर्ण और असंवेदनशील व्यवस्था को दर्शाता है।उन्होंने सरकार से मांग की कि ई-केवायसी प्रक्रिया को तत्काल सरल, सुलभ एवं पारदर्शी बनाया जाए तथा जिन हितग्राहियों का राशन तकनीकी कारणों से रुका है, उन्हें बिना विलंब खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो।सरकार द्वारा दिए गए जवाब से असंतुष्ट होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी सहित कांग्रेस के सभी विधायकों ने गरीबों के हक में आवाज बुलंद करते हुए सदन से वॉकआउट किया।यह मुद्दा केवल तकनीकी खामी का नहीं, बल्कि गरीबों के जीवन, उनके अधिकार और सामाजिक न्याय से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस पार्टी सदैव आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस संघर्ष को पूरी मजबूती से जारी रखेगी।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp