Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

3 वर्ष से फरार दुष्कर्म के आरोपी पर बेलगहना पुलिस का प्रहार

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

तेज तर्रार बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर की महिला संबंधी अपराध में कार्यवाही

 

हैदराबाद भागने से पहले आया पुलिस के गिरफ्त में

प्रार्थिया पीड़िता चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि फरवरी 2023 से 19.06.2023 के मध्य आरोपी रामबली पटेल निवासी करहीकछार के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी बेलगहना थाना कोटा में अपराध क्र.571/2023 धारा 376 (2) (ढ) भा. द. वि. अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना दिनांक के उपरान्त आरोपी रामबली पटेल फरार हो गया था। दौरान विवेचना के बेलगहना पुलिस द्वारा आरोपी रामबली पटेल पिता रामलोचन पटेल उम्र 36 वर्श निवासी करहीकछार की लगातार पतासाजी की जा रही थी, किन्तु आरोपी के पास मोबाईल न होने से आरोपी के संबंध जानकारी नहीं मिलने के कारण आरोपी का पता नहीं चल पा रहा था, दिनांक 18.03. 2026 बीट पेट्रोलिंग कर रहे प्रधान प्रफुल सिंह आरक्षक धीरज जायसवाल को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी रामबली पटेल अपने घर आया है और पुनः हैदराबाद भागने की फिराक में है, मुखबिर से मिली सूचना पर बेलगहना पुलिस द्वारा तत्काल वरिश्ठ अधिकारी उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर तड़के आरोपी के घर दबिस देकर आरोपी पकड़ा गया।

जो हैदराबाद जाने हेतु अपना सामन पैक चुका था आरोपी रामबली पटेल हिसरात में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी रामबली पटेल पिता रामलोचन पटेल उम्र 36 वर्श निवासी करहीकछार चौकी बेलगहना के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेष किया गया। इस प्रकार बीट प्रणाली सिस्टम के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों की सक्रियता और लोगो से मिल रहे सहयोग की वजह से पिछले 03 वर्षों से फरार आरोपी को गिरप्तार करने में बेलगहना पुलिस को सफलता मिली है।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह. सउनि भरतलाल राठौर, प्रआर प्रफुल सिंह, कौशल बिन्झवार, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम की विशेष भूमिका रहा।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp