Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

SDOP विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में छात्रों का थाना भ्रमण, पुलिस कार्यप्रणाली से हुए रूबरू

पोड़ी उपरोड़ा से नंद यादव की रिपोर्ट
पोड़ी उपरोड़ा से नंद यादव की रिपोर्ट

पोड़ी उपरोड़ा,,,,थाना पसान जिला कोरबा छत्तीसगढ़ जिला कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP)  विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना पसान द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया।

*इस दौरान छात्र-छात्राओं को थाना की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए उन्हें FIR दर्ज करने की प्रक्रिया, रोजनामचा लेखन, ग्राम अपराध पुस्तिका, अपराध एवं जरायम संबंधी अभिलेखों के रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग के तहत आधुनिक कार्य प्रणाली एवं पुलिस के दायित्वों से भी परिचित कराया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के नियमों, यातायात सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को “गुड टच एवं बैड टच” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवेदनशील तरीके से समझाइश दी गई, जिससे वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रह सकें।

थाना परिसर एवं भौगोलिक स्थिति का भ्रमण कराते हुए बच्चों को पुलिस व्यवस्था की सामान्य जानकारी भी प्रदान की गई

तथा उन्हें कानून का पालन करने एवं समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी चंद्रपाल खंडे के द्वारा सउनि राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक सुभाष राठौर, कुरशा मिंज, आरक्षक, विष्णु पाटले, राहुल बघेल, चंद्रजीत पोर्ते, रतन राठौर, के उपस्थिति में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए गए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp