Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेलगहना

देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला कार्यक्रम काआयोजन

कोटा विकासखंड अंतर्गत रतनपुर से महज 20 किमी की दूरी पर बेलगहना पेंड्रा मार्ग में स्थित ग्राम पुडू में वर्षो पुराना प्रसिद्ध भगवान महाकाल की मंदिर स्थापित है।जहाँ विगत ग्यारह वर्षों से एकदिवसीय संत दर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है,इस वर्ष भी 18 मार्च अमावस्या दिन बुधवार को पूज्य श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी की पावन सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न किया। पूज्य स्वामी जी के मंगलमय  आगमन के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाल एवं ग्रामीणों के द्वारा संकीर्तन के साथ स्वागत किया गया। पूज्य श्री स्वामी जी के करकमलों द्वारा नव निर्मित रामकुटी का लोकार्पण किया गया। पर्वत श्रृंखला से घिरी हुई प्राकृतिक सुंदरता के मध्य स्थित देवरहा बाबा आश्रम में सावन माह लगते ही भक्तजन भगवान भोलेनाथ जी की आराधना में लीन होकर जलाभिषेक करने पहुंचते है।आसपास सहित दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए आस्था का केन्द्र बना रहता है। आयुर्वेद ग्राम पुडू में देवरहा तालाब,एवं प्राचीन शिव मंदिर, देवरहा बाबा जी स्थापित है। पूज्य स्वामी जी अपने उद्धबोधन में कहा की गुरु के द्वारा दिया हुआ । नाम जप से आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक लाभ होते हैं। आध्यात्मिक रूप से, यह व्यक्ति को दिव्य ऊर्जा से जोड़ने में मदद करता है, मन और आत्मा को शुद्ध करता है । मानसिक रूप से, यह मन को शांत करता है,अगर नाम जप के साथ कोई अपराध ना बने तो प्रभु के नाम में रस आ जाएगा, उसका स्वाद लेकर आप प्रभु को अपने अधीन कर सकते हैं। नाम जप से आपको प्रभु की लीलाओं में प्रवेश करने का और उनके श्री अंग की सेवा करने का भी सौभाग्य प्राप्त हो सकता है और सेवा करते करते प्रभु की कृपा हुई तो इस जन्म मरण से मुक्ति भी मिल सकती है,इसिलिए जो नाम स्वरूप मिला है उसका निरंतर जप धयान करते रहना चाहिए। समिति के द्वारा संगीत का कार्यक्रम रखा गया जिसमे संगीत से साधको ने अपनी अपनी प्रस्तुति दिये। भंडारे में सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण किये।

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp