Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग,

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

विश्व हिंदू परिषद , बजरंगदल और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

पेंड्रा :—विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंगदल मातृशक्ति दुर्गावाहिनी जिला इकाई ने बिलासपुर मुख्य मार्ग, पेंड्रा पर स्थित शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि 20 दिनों के भीतर जनहित में यह कदम नहीं उठाया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


*​छात्र-छात्राओं और आमजन की सुरक्षा और गरिमा पर सवाल:* ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उक्त शराब दुकान के समीप ही डॉ. भवर सिंह पोर्ते कॉलेज स्थित है। कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं और छात्रों को दिनभर नशेड़ियों की मौजूदगी के कारण भारी असहजता और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। मुख्य मार्ग पर शराबियों का जमावड़ा न केवल शैक्षिक वातावरण को दूषित कर रहा है, बल्कि राहगीरों के लिए भी मुसीबत बना हुआ है।


*​यातायात और कानून-व्यवस्था की चुनौती:* विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि शराब दुकान के बाहर अक्सर शराबी यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हैं। गलत तरीके से वाहनों की पार्किंग और नशे की हालत में विवाद के कारण आए दिन यहाँ लड़ाई-झगड़े और सड़क हादसे हो रहे हैं। मुख्य मार्ग का पूरा परिवेश इस दुकान की वजह से दूषित हो चुका है।


​इस मांग को लेकर स्वामी कृष्ण प्रपन्ना चार्य महराज , जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद सरोज पवार,जिला संयोजक बजरंगदल सागर पटेल,जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी आकांक्षा साहू, जिला संयोजिका मातृशक्ति प्रिया त्रिवेदी, जिला सह मंत्री निखिल परिहार,प्रदीप कुमार,बृजेश सोनी, अनुराग पांडे, रविन्द्र कुमार,पुरान,राहुल, सुमी साहू एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp