Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफे का झांसा, 2 लाख की ठगी – आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी ने दोगुना मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक महिला से 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है, जहां प्रार्थिया अंजना फ्रांसिस ने 16 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी गोविंद कुमार ने उन्हें अपने झांसे में लेकर शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने पर दोगुना लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।

आरोपी ने चार किस्तों में कुल 2 लाख रुपये लिए, लेकिन बाद में रकम वापस नहीं की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र अनंत के नेतृत्व में टीम को रायपुर भेजा गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस पूरे मामले में पुलिस की तत्परता से बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि निवेश के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और सतर्क रहें।

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन
आज फोकस में

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय
आज फोकस में

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित
आज फोकस में

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा
आज फोकस में

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.
आज फोकस में

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल
आज फोकस में

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp