Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खप्पर और ज्योति कलश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर मां काली समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर’:— नगर की प्राचीन परंपरा और जन-आस्था के केंद्र मां काली की भव्य ‘खप्पर यात्रा’ तथा चंडी माता मंदिर से निकलने वाली ‘ज्योति कलश विसर्जन यात्रा’ के सुचारू संचालन हेतु मां काली समिति ने कमर कस ली है। आगामी पर्व को देखते हुए समिति के सदस्यों ने आज अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM), थाना प्रभारी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित सुरक्षा व मूलभूत व्यवस्थाओं की मांग की है।
50 से 60 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना
समिति के सदस्यों ने बताया कि तखतपुर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि की सप्तमी (25 मार्च 2026) को रात्रि 11:00 बजे मां काली की खप्पर यात्रा निकाली जाएगी। इस ऐतिहासिक यात्रा में तखतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से लगभग 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। वहीं, 27 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे चंडी माता मंदिर से ज्योति कलश विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।
प्रशासन से सुरक्षा और सुविधाओं की मांग
हजारों की भीड़ और आयोजन की संवेदनशीलता को देखते हुए समिति ने प्रशासन से निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है:
यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था। और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था।
निर्बाध विद्युत आपूर्ति।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान मां काली समिति के सदस्य दिनेश निर्मलकर, चिंटू टंडन,नकुल प्रसाद धुरी,प्रमोद कुमार वैष्णव, शिवांक शिवहरे, चिंटू ठाकुर, सुभाष ठाकुर, अजय ध्रुव, करन यादव, जीत गेंदलें, बादल, रोहित, शिवम, कान्हा, आकाश,अमर,सुदर्शन सहित बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp