
वन मंडल अधिकारी के निर्देशानुसार एवं उपवन मंडल अधिकारी के उचित मार्गदर्शन तथा परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना के नेतृत्व में भेलवातिकारी कक्ष क्रमांक 2252 में एवं 2472 में अवैध कटाई एवं छटाई कर अतिक्रमण करने पर कुल 12 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 17762/01 दिनांक 21 मार्च को दर्ज किया गया है एवं कुल 13.11 हैक्टेयर वानभूमि को नष्ट कर पशु पक्षियों के प्राकृतिक रहवास स्थल को नष्ट किया गया है जिसके विरुद्ध वन अधिनियमों के तहत कार्यवाही करते हुए 12 में से 02 आरोपियों तीजराम एवं मनइया पाव ग्राम कोनचरा निवासी को दिनांक 24. मार्च को गिरफ्तार किया गया है
जिसे आज दिवस 25 मार्च को न्यायालय प्रथम श्रेणी कोटा के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा 13 दिनों की न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया एवं शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है जिसको जल्द से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समझ पेश किया जावेगा।
इस संयुक्त कार्यवाही में वन विभाग वन परिक्षेत्र बेलगहना के डिप्टी रेंजर शिवकुमार पैकरा,एवं स्टाफ पंकज साहू संत कुमार वाकरें सोमप्रकाश जय सिंधू , सावन यादव, शैलेन्द्र पोर्ते की विशेष योगदान रहा।






