
पत्थलगांव :—ग्राम झिमकी कोकियाखार निवासी दिव्यांग धनेश्वर साय यादव को पत्थलगांव विधायक गोमती साय द्वारा ट्राय सायकल प्रदान की गई। ट्राय सायकल मिलने से धनेश्वर साय यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा होगी और दैनिक कार्यों में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। विशेष रूप से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की जा रही है।कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह, हरजीत भाटिया, कुंदन शर्मा, अवधेश गुप्ता, संजय लोहिया, रूपसिंग राठिया, बाल श्याम चौहान, नरेश यादव, जीतू अग्रवाल, जनपद अधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






