Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अम्बिकापुर : एनएचएम के संविदा पदों हेतु भर्ती परीक्षा संपन्न, 150 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

समय न्यूज़ लाइव के लिए माही की विशेष रिपोर्ट

अम्बिकापुर :—मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत आज विभिन्न चरणों में परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह भर्ती प्रक्रिया जिला आर.ओ.पी. वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत मानव संसाधन (सेवा प्रदाता एवं कार्यक्रम प्रबंधकीय पद) के लिए संचालित की जा रही है। आज आयोजित लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार में कुल 150 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। पदवार उपस्थिति के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हेतु 94, टी.बी.एच.व्ही. हेतु 08, एम.पी.डब्ल्यू. हेतु 18, चतुर्थ वर्ग हेतु 12, कुक कम केयर टेकर हेतु 06, अटेण्डेन्ट हेतु 06 तथा क्लिनर पद हेतु 06 परीक्षार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आगामी सूचनाएं जिले की आधिकारिक वेबसाइट
https://surguja.gov.in/
पर समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp