Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुकमा : प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए कक्षा 9 वीं में प्रवेश का सुनहरा अवसर,, प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन शुरू

समय न्यूज़ लाइव के लिए माही की विशेष रिपोर्ट

सुकमा :—-जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलते हुए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
यह योजना प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए की सघन तैयारी कराई जाती है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में प्रयास आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गई है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए
https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail
में संपर्क किया जा सकता है।
सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को नई दिशा दें।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp