Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुकमा : पुनर्वास केंद्र सुकमा में सैचुरेशन शिविर का आयोजन

समय न्यूज़ लाइव के लिए माही की विशेष रिपोर्ट

सुकमा,:–जिले में शासन की पुनर्वास नीति को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नक्सल पुनर्वास केंद्र में बुधवार को कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में एक विशेष सैचुरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नवीन आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना है।
जिला सीईओ ठाकुर ने स्वयं पुनर्वास केंद्र में सैचुरेशन शिविर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का सर्वे किया गया, ताकि उन्हें शीघ्र आवास सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। वहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत नए जॉब कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई, जिससे उन्हें नियमित रोजगार के अवसर मिल सकें।
इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु आवश्यक दस्तावेजों का संग्रहण किया गया, जिससे हितग्राहियों को स्वच्छता से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। शिविर में बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
यह पहल न केवल आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रशासन की इस संवेदनशील और समन्वित पहल से क्षेत्र में विकास और विश्वास दोनों को मजबूती मिल रही है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp